बीकानेर पुलिस ने सैकड़ों जगहों पर दी दबिश, 76 को पकड़ा, नशीले पदार्थ भी किए जब्त-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने एकदिवसीय अभियान चलाकर ताबड़तोड़ एक्शन किया है। आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्र सागर के पर्यवेक्षण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में संगठित अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध एकदिवसीय अभियान चलाया गया। पुलिस ने 374 पुलिसकर्मियों की 85 टीमों द्वारा 823 स्थानों पर दबिश दी गयी। जिसमें 15 स्थाई वारंटी, 41 वारंटी, 6 एचएस, एक हार्डकोर सहित कुल 76 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 170 बीएनएस के तहत 51 गैरसायल को गिरफ्तार किया गया है। गंगाशहर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ 503 ग्राम गांजा, 8.64 लीटर अवैध देशी शराबब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। नाल पुलिस टीम ने 5.29 ग्राम एमडी, 3.660 किलो डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है।

नोखा पुलिस ने 8.5 ग्राम स्मैक, 192 ग्राम डोडा, 21.5 ग्राम गांजा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। बज्जू पुलिस टीम ने 15.200 ग्राम अवैध डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। छतरगढ़ पुलिस टीम ने 39 किलो अवैध डोडा और 9 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। महाजन पुलिस टीम ने 3.660 किलोग्राम अवैध डोडा, 8 लीटर देशी शराब के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। जेएनवीसी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल के साथ एक को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस टीम ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत 1 लाख 88 हजार रूपए व एक मकान के दस्तावेज प्राप्त किए है। गजनेर पुलिस टीम ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध देशी कट्टा व एक ङ्क्षजदा कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!