पति-पत्नी के साथ मारपीट कर निकाला घर से-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दपंति के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में एसपी कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर गंगाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सम्बंध में रामदेव नगर में रहने वाली ममता कंवर पत्नी राम सुथार ने जेठाराम, अंजु, कोमल, घनश्याम, राधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना बाबा रामदेव नगर गंगाशहर में 5 फरवरी 2026 की रात को 8 बजे से 7 फरवरी की शाम 7 बजे के बीच की है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी पक्ष उसका ससुराल पक्ष है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसे व उसके पति के साथ मारपीट की और उसके बाद दोनो को घर से निकाल दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!