Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जनवरी में नोखा में तीसरी मंजिल से गिरी महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में मृतका की माँ संतोष ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बेटी पूजा बागड़ी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर्स थी। 24 की जनवरी की रात को वह घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गयी।


जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया । जहां से इलाज के लिए जोधपुर एम्स ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 17 फरवरी की रात को उसकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


