
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक कार के आगे कुता का जाने से हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर हरियासर के पास की है। जहां पर बुधवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बीकानेर की और आ रही कार के आगे अचानक से कुता आ गया।


जिसके चलते कार अनियंत्रित हो गयी और कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टोल कार्मिक राकेश गर्वा ने बताया कि सूचना मिलते ही टोल प्लाजा टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

