Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को बीकानेर में तेज हवाओं के साथ मौसम में परिवर्तन हुआ। मौसम परिवर्तन होने के साथ ही बूंदाबादी शुरू हुई जो कि कुछ ही मिनटों में तेज बारिश में बदल गया। जिसके बाद बीकानेर में ओलावृष्टि भी हुई। नए सिस्टम के असर से जयपुर, अलवर, टोंक सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। जयपुर शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे।


तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। आज 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आज जयपुर, सीकर, झुझूनूं, अलवर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, भीलवाड़ा, कोटा, चितौडग़ढ़, अजमेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, नागौर, चुरू, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

