Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। परेशानी में अस्पताल पहुंचे व्यक्ति के साथ दोहरी परेशानी सामने आने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पीबीएम अस्पताल में 13 फरवरी की है। इस सम्बंध में चुरू जिले के रहने वाले जयवीर पुत्र गजेसिंह ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि वह गाड़ी लेकर पीबीएम के कैंसर हॉस्पीटल के पास गया हुआ था। जहां पर गाड़ी पार्क करके गया और वापस आया तो मौके पर उसकी गाड़ी नहीं मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



