Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोलर प्लांट में पार्टनरशिप को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में खारा फलोदी हाल सर्वोदय बस्ती निवासी सुभाष विश्नोई ने प्रदीप, धर्मपाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना तिरूपति अपार्टमेंट सर्वोदय बस्ती में 14 फरवरी की शाम की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने सोलर के काम में जबरदस्ती पार्टनरशिप के लिए दबाव बनाया और जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी साथ ही आरोपियों ने उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट करने भी धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

