सीएम को घातक केमिकल देने का दावा और फिर मिली धमकी, लिखा- जिस अस्पताल में भर्ती उसे उड़ा देंगे, पढ़ें खबर

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पंजाब सीएम भगवत मान को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल पंजाब सीएम मान की तबीयत खराब होने पर उन्हे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसे दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ भेजे गए धमकी भरे मेल में सीएम मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व सीएम बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था।

पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया है।
यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। अस्पताल का पूरा एरिया में सिक्योरिटी ने अपने कब्जे में ले लिया है। गेट पर एंटी रॉयट टीमें और रोड पर मोहाली पुलिस तैनात कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!