Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने और एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीरामसर से सुजानदेसर रोड़ रामदेवजी मंदिर के पास 13 फरवरी की शाम के बीच की है। इस सम्बंध में स्वरूपदेसर निवासी पुनमचंद पुत्र नानुराम ने अज्ञात गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे व उसके भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए और दोनो को चोटें आयी है। परिवादी ने बताया कि इस हादसे में उसके भतीजे श्यामसुंदर को गंभीर चोटें लगी और इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

