Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवार्इ करते हुए लाखों के डोडा के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा की स्पेशल टीम ने की है। पुलिस टीम ने आईजी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टीम के प्रभारी संदीप पूनियां की अगुवाई में की गयी है। पुलिस टीम ने श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस के समन्वय से कार्रवाई करते हुए एक हरियाणा नंबर की स्कार्पियों गाड़ी से डोडा जब्त किया है।


पुलिस टीम ने सेमलसिंह, जसंतव, लवप्रीत सिंह को 1 क्विंटल 10 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से हरियाणा नंबर की स्कार्पियों को जब्त किया है। जब्त किए गए अवैध डोडा की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में राजियासर एसएचओ कलावती चौधरी, विमलेश कुमार, बाबुलाल, मनोज, आत्माराम, धर्मपाल का सहयोग रहा।

