Bikaner News राजस्थान1st न्यूज,बीकानेर। किसान परिवार के घर में अचानक आग लग जाने से लाखों का नुकसाान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के लखासर की है। जहां पर किसान पेमाराम की ढ़ाणी में अचानक आग लग गयी। आग लगने के कारण मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते झोपड़ी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। घटना में सोना-चांदी के जेवरात, करीब एक लाख रुपये की नकदी तथा दैनिक उपयोग का अन्य आवश्यक सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि प्रभावित परिवार की स्थिति को देखते हुए त्वरित राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए।



