
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक शाम ठाकुर जी महाराज के नाम भजन संध्या में श्रोताओं ने जमकर भजन का आंनद लिया। स्थानीय गंगाशहर क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर के पास भंवर जी पुजारी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि में यह आयोजन किया गया। जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ठाकुर जी महाराज को पुष्प अर्पित करते हुए याद किया। विशाल जागरण और भक्ति संध्या में बीकानेर के अनेक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। जागरण में राष्ट्रीय संत सूरजूदास महाराज, श्री बालाजी सेवा धाम से महामंडलेश्वर बजरंग दास महाराज और शिवबॉडी मठ के विमर्शानंद महाराज ने दीप प्रज्जलिवत कर जागरण का शुभारंभ किया।



जागरण में पहुंचे अतिथियों ने कहा कि लगातार 11 वर्षो से ठाकुर जी महाराज के बेटे ओर भाजपा नेता जयकिशन उपाध्याय जैना महाराज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। जिसका हम हिस्सा बनकर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे है। अतिथियों ने कहा कि बीते 11 वर्षों से यह जागरण अनवरत रूप से लाखुसर में आयोजित किया जाता था लेकिन इस बार यह जागरण बीकानेर में आयोजित किया गया है। ऐसे में श्रोता और अधिक संख्या में यहां पहुंचे है।
जागरण में कलाकार मास्टर भंवर, मास्टर नानू, नवदीप बीकानेरी, संपत महाराज, राजू जाजड़ा, प्रेरणा पंचारिया, छगन जाजड़ा, भगवान पंचारिया ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी।

इस सम्बंध में भाजपा नेता जयकिशन उपाध्याय जैना महाराज ने बताया कि ठाकुर जी महाराज की कृपा से यह आयोजन वर्ष आयोजित किया जा रहा है। जो कि 12 वर्षों से प्रभु की कृपा से हो रहा है। जैना महाराज ने बताया कि भजन संध्या में अनेक संतो का आर्शीवाद मिला साथ ही सैकड़ों की संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहें।

इस भजन संध्या में बीकानेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा भवानी पाईवाल, कोलायत गुजरगौड़ परिमंडल जगदीश उपाध्याय, हितकारिणी अध्यक्ष विजयकुमार जोशी, जीएसटी ओमप्रकाश जोशी, उद्योगपति रामरतन धारणिया, बीकानेर देहात महामंत्री दिलीपसिंह राजपुरोहित, रामदयाल बेनीवाल, बिरजू प्यारे,चंदू रामानी कोलासर, भीखाराम जोशी, बटुक महाराज, भदवासी से कैलाश पंचारिया, किशन जोशी, अन्नपूर्णा देवशंकर जाजड़ा, दिनेश जोशी,भाजपा के पवन स्वामी, अशोक सेन सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
सभी व्यवस्थाओं का जिम्मा आयोजन कर्ता श्यामलाल, जैना महाराज, आसाराम, हरिराम, छगनलाल उपाध्याय ने संभाले रखा।

