गिरोह बनाकर करते थे लोगों को ब्लैकमेल, पुलिस ने आमजन से की अपील-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों एक व्यक्ति की गाड़ी रूकवाकर मारपीट करने और छीना झपटी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने 9 फरवरी को परिवादी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में की है। इस सम्बंध में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह अपने दोस्त को छोडऩे जा रहा था। इस दोरान पेमासर के कच्चे रास्ते में एक कार और एक बाइक पर आए लोगो ने उसकी गाड़ी को रोका। आरोपियों ने दोनो के साथ मारपीट की ओर डरा धमकाकर मोबाइल छीनते हुए फोन पे के पासवर्ड भी पूछे। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

पुलिस टीम ने थानाधिकारी विक्रत तिवाड़ी की अगुवाई में एक्शन में कार्रवाई करते हुए छह घंटे में ही आरोपियों को दस्तयाब किया। जिसके बाद आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार और लोहे के पाईपा भी बरामद किए।
ुपुलिस के अनुसार आरोपियों का एक गिरोह है जो कि सुनसान रास्तें में लोगों को रोकते हे और फिर मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी में बिठाकर अपने घर ले जाते है। जहां पर उसके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करते है। पुलिस ने बताया कि ऐसी ही एक एफआईआर बीछवाल थाने में दर्ज की गयी है। पुलिस ने सुनील, सुनील, दिनेश, दुलीचंद को गिरफ्तार किया है। बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील कि है की उक्त गिरोह ने अगर किसी के साथ घटना कारित की है तो बेझिझक थाने को सूचना देवें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!