तेज रफ्तार कार डिप्टी सीएम के काफिले में घुसी, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना झुझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट के पास की है। जहां पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित गाड़ी डिप्टी सीएम के सुरक्षा काफिले में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफिले की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सुरक्षा घेरे और ईश्वर की कृपा से उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का काफिला जयपुर से झुंझुनूं की ओर जा रहा था। जब काफिला उदयपुरवाटी के घुमावदार घाट सेक्शन से गुजर रहा था, तभी एकनिजी गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और सीधे काफिले में सुरक्षा वाहन से टकरा गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही जयपुर से लेकर झुंझुनूं तक प्रशासनिक अमले और पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि, प्रारंभिक जांच के बाद राहत की खबर आई कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को खरोंच तक नहीं आई है। वे अपनी गाड़ी में सुरक्षित थे। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत उनकी गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और अन्य वाहनों की स्थिति की जांच की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!