Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिव्यांग युवती को शारीरिक रूप से परेशान करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में युवती ने पूनम नायक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 जनवरी 2026 की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। आरोपियों ने उसके दिव्यांग होने के बाद भी उसके तंग परेशान किया और मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



