Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दोस्तों के साथ जाति सूचक गालियां निकालने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में नगाौर हाल सफाई कर्मचारी डूडी होटली मुकेश वाल्मीकि ने बंटी, राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र की है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे व उसके साथी संजय के साथ जाति सूचक गालियां दी। जब परिवादी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



