Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार सुसाइड की खबरों से आमजन भय में है। लगातार ऐसी खबरें चिंतन का विषय बन गया है। ऐसी ही खबर नाल पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर पुलिसकर्मी की पत्नी की सुसाइड कर लिया। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में भरतपुर के रहने वाले सुदीप कुमार मीणा ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि हरवीर सिंह की पत्नी सुजाता मीणा ने नाल थाने के पास बने क्वार्टर में पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतका सुजाता का पति हरवीर पुलिसकर्मी है और गजनेर पुलिस थाने में पोस्टेड है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका के सुसाइड के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

