Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। करंट लग जाने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही तोलियासर में 13 फरवरी की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में कितासर निवासी प्रमेश्वर लाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा लालचंद जो कि कुएं की पाईप बदलने के लिए गया हुआ था। इस दौरान डिलीवरी पाईपा लाईन में कंरट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



