Accident News राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। प्रदेश में लगातार हादसे दर हादसे हो रहे है। भीषण हादसों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। ऐसी ही खबर जयपुर से सामने आयी है। जहां पर शनिवार अलसुबह हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी।


कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। उसके परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। मरने वाले सभी लोग जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। जयपुर के चाकसू में हुए सड़क हादसे में महिला सहित 5 कार सवार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना हुई। कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर आ रहे थे। क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड में कराया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

