एसीबी ने कार्रवाई से जुड़ा दिया बड़ा अपडेट, डेढ़ किलो सोना, तीन किलो चांदी के साथ मिली गाडिय़ां, करोड़ों के लेन देन के मिले दस्तावेज-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में एसीबी ने बड़़ा एक्शन किया। एसीबी की टीमों ने आय से अधिक संपति से जुड़ी एक शिकायत पर पांच अलग-अलग जगहों पर सर्च चलाया। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. के विभिन्न टीमों द्वारा बीकानेर शहर में 03 जगह, जयनारायण व्यॉस कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड़ बीकानेर, बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर एवं आरोपी के गांव पुनरासर व आरोपी के पदस्थापन ग्राम पंचायत कानासर, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी आज अलसुबह कार्यवाही करते हुए शुभकरण परिहार कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत उदट, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी के विरुद्ध दर्ज आय से अधिक प्रकरण में आरोपी के करीब 05 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय जयपुर पर गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई कि शुभकरण परिहार (छींपा) कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत कानासर हाल उदट पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी पद पर रहते हुए अपने वैध पारिश्रमिक से इतर भ्रष्ट तरीकों से भारी मात्रा में अवैध सम्पति अर्जित की है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ो रूपये है।

उक्त गोपनीय शिकायत का एसीबी एसयू बीकानेर के द्वारा गोपनीय रूप से सत्यापन किया गया तो आरोपी के द्वारा अपनी वैध आय का 938 प्रतिशत अधिक अवैध परिसम्पतियां अर्जित करने के तथ्य मिलने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया। इसी क्रम में आज भूवन भुषण यादव, उपमहानिरीक्षक ए सी बी रेंज बीकानेर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एसीबी चौकी बीकानेर व एसीबी चौकी एसयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारण्ट प्राप्त किये जाकर ब्यूरो की विभिन्न टीमों द्वारा अल सुबह आरोपी के 05 ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई।

अब तक की गई सर्च कार्यवाही में आरोपी की निम्न अवैध परिसम्पतिया मिलने की पुष्टि हुई है, जो निम्न प्रकार से है-
आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने से करीब 76 लाख रूपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है।
आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम एवं बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर से करीब 1 किलो 500 ग्राम सोना और करीब 3 किलो चांदी मिलने की पुष्टि हुई है।
आरोपी के तीन आलीशान मकान एवं दो भूखंड बीकानेर शहर में है।
आरोपी का एक आलीशान मकान एवं दो भूखंड गांव पुनरासर में है।
आरोपी के पास करीब 17 हैक्टर कृषि भूमि है।
आरोपी के पास एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट कार, एक बोलेरो कैम्पर, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक हीरो मोटरसाइकिल मिले है।
आरोपी के पास करोड़ों रूपये के लेन देन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में मौके पर विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्यवाही की गई, मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!