शातिर चोर की वारदात, लॉक खोलकर निकाले गहने और फिर कर दिया लॉक-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की वारदातें सामने आ रही है । ऐसी ही खबर जेएनवीसी क्षेत्र से सामने आयी है। इस सम्बंध में 3 एच 26 पवनपुरी निवासी अजय कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में अलमारी से सोने, चांदी के सामान चोरी कर लिया। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोने की चैन, सोने की अंगुठी, दो सोने की पैंडली, कानों की बाली, चांदी की अंगूठी, चांदी के सिक्के, हजारों की नकदी बैग में डालकर अलमारी को लॉक कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!