फर्जी मेल आईडी बनाकर रीको के अधिकारियों को किए मेल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी मेल आईडी बनाकर उच्च अधिकारियों को मेल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में करणी रिको के प्रशांत सागर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना करणी रिका में 1 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी मेल आईडी बनाकर रीको ऑफिस के उच्च अधिकारियों को फर्जी मेल भेजी। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने घोर उपहति कारित करने के उद्देश्य से भयभीत किया और गलत कार्य किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!