Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 33 केवी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के घट्टू गांव की है। जहां पर बुधवार रात्रि 33 केवी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के कारण एक बार वहां सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब जीएसएस क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर में आग की लपेट देखी तो उन्होंने तत्काल तहसीलदार चंद्रशेखर टॉक और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई।


तहसीलदार ने तत्काल फायर फाइटर्स की टीमों को घटना स्थल पर रवाना किया जिसमें सावधानी की विशेष आवश्यकता रखने के निर्देश दिए गए।
फायर फाइटर की टीम के बजरंग चिताना ओर अन्य कर्मचारियों ने फोम के माध्यम से पहले आप पर काबू पाया फिर पानी से फैल रही आग को पूरी तरह काबू में करके वहां हालात सामान्य करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
गनीमत रही कि फायर फाइटर की टीम मौके पर समय पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया अन्यथा ट्रांसफार्मर में रखा तेल आग पकड़ लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। विद्युत विभाग का एईएन प्रमोद बारूपाल और तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वहां विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।


