Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बेटे को बचाने के लिए टांके में कूदी माँ सहित दो बच्चों की मौत हो जानेे की खबर सामने आयी है। घटना बालोतरा जिले के गिड़ा थाना इलाके निम्बा की ढाणी गांव में दोपहर करीब 4 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार- निम्बा की ढाणी गिड़ा निवासी देवी पत्नी प्रेम कुमार खेत में काम कर रही थी। उसके दो मासूम बेटे पास में खेल रहे थे। बड़ा बेटा अर्जुन खेलते-खेलते टांके में गिर गया।


मां ने टांके में गिरता देखकर उसको बचाने के लिए पीछे-पीछे वो भी खुद गई। 3 साल का बेटा धर्मेंद्र मां के पीछे-पीछे टांके में गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर सास और ससुर भाग कर आए। आसपास के लोगों को बुलाकर तीनों को टांके से बाहर निकाला। गिड़ा हॉस्पिटल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गिड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी।
परिजनों ने किसी तरह का संदेह नहीं जताते हुए हादसा बताया है। रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है। रात होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। सुबह आगे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।


