बजट पर प्रतिक्रिया: कोई बोला झूठ का पुलिंदा और कागजी घोषणाएं तो किसी ने कहा आमजन के जीवन को बदलने वाला है बजट, पढ़ें खबर

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान की विधानसभा में आज वित मंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश किया। बजट पेश करने के दोरान कई नई परंपराएं दिखी। जिसको लेकर भी चर्चाएं होती रही। बीकानेर को लेकर कई घोषणाएं हुई है लेकिन आने वाले दिनों में इसका परिदृश्य पुरी तरीके से साफ होगा।


बजट पर प्रतिक्रिया
महिला सशक्तिकरण का बजट महिलाओं के साथ वित मंत्री दिया कुमारी ने हर वर्ग को फायदा दिया- सिद्धि कुमारी

बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने आज वित मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट महिलाओं को सशक्त करेगा। महिलाओं के साथ हर वर्ग को फायदा मिलेगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पेश होने वाला यह बजट समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में अब कर्ज की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख की गई। 50 करोड़ की लागत से नए महिला पुनर्वास केंद्र खुलेंगे किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषाहार का लाभ दिया जाएगा इससे 50 हजार बालिकाओं को फायदा दिया जाएगा। सरकार का फोकस मजबूत रोड नेटवर्क और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर रहा है सिद्धि कुमारी ने भजनलाल सरकार का आभार जताते हुए कहा इस बजट में महिला, युवा, किसानों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

विकसित राजस्थान @2047 की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट – अंशुमान सिंह भाटी 

कोलायत विधायक  अंशुमान सिंह भाटी ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को “विकसित राजस्थान @2047” के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री  दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के 8 करोड़ नागरिकों की आशाओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब है।

विधायक भाटी ने विशेष रूप से कोलायत विधानसभा क्षेत्र को मिली सौगातों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशनोक में 24×7 पेयजल आपूर्ति हेतु ₹750 करोड़ का प्रावधान ऐतिहासिक निर्णय है। इससे माँ करणी की नगरी देशनोक सहित आसपास के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। ग्राम नोखा दैया जलयोजना के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए राशि स्वीकृति भी सराहनीय है।

विधायक भाटी ने कहा कि नहरी क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार के लिए ₹60 करोड़, कोलायत लिफ्ट नहर प्रणाली के पुनर्निर्माण, मरम्मत एवं आधुनिकीकरण के लिए ₹50 करोड़, बरसलपुर शाखा नहर प्रणाली की भुर्जी संख्या 0 से 114 तक 24,067 हेक्टेयर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त खालों के जीर्णोद्धार हेतु ₹108 करोड़ तथा इंदिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी 860 से 961 के मध्य 9,476 हेक्टेयर क्षेत्र में सीधे माइनर एवं मोघों के जीर्णोद्धार हेतु ₹48 करोड़ की घोषणा को भाटी ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधायक भाटी ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र गुड़ा को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में क्रमोन्नत करना ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगा। ग्राम बीकोलाई में सौर पार्क निर्माण तथा थार सांस्कृतिक सर्किट की परिकल्पना से क्षेत्र में रोजगार, पर्यटन एवं आवागमन सुविधाओं का विस्तार होगा।

भाटी ने कहा कि बीकानेर एवं जैसलमेर में ₹2900 करोड़ की लागत से 4830 मेगावॉट क्षमता के सौर पार्कों की स्थापना मरुधरा में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगी। किसानों को दिन में विद्युत आपूर्ति, नए जीएसएस की स्थापना एवं विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

थार सांस्कृतिक सर्किट को ऐतिहासिक पहल बताते हुए भाटी कहा कि थार मरुभूमि केवल रेत का विस्तार नहीं, बल्कि समृद्ध लोक-संस्कृति, आस्था, वीरता और आध्यात्मिक परंपराओं का जीवंत केंद्र है। प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को समेकित पर्यटन श्रृंखला में विकसित करने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को व्यापक लाभ होगा।

युवाओं के लिए ₹10 लाख तक के स्वरोजगार ऋण, 30,000 युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ, मेधावी विद्यार्थियों हेतु ई-वाउचर, 500 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा तथा ‘राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी’ के गठन को उन्होंने युवाशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक पहल बताया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ₹32,526 करोड़ का प्रावधान, जल जीवन मिशन का विस्तार, ग्रामीण महिला बीपीओ की स्थापना, अटल प्रगति पथ, लॉजिस्टिक पार्क एवं अधोसंरचना विकास की योजनाओं को विधायक भाटी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला बताया।

विधायक भाटी ने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र की 392 घोषणाओं में से 282 को दो वर्षों में पूर्ण कर जनविश्वास को सुदृढ़ किया है। यह बजट किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग एवं वंचित वर्ग के समग्र सशक्तीकरण का ठोस दस्तावेज है।

अंत में भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट राजस्थान को समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।


विकसित राजस्थान की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट- श्याम पंचारिया
बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विकसित राजस्थान की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट पेश किया। विधानसभा में बजट 2026-27 पेश कर दिया है। राजस्थान बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस बार किसानों का विशेष ध्यान रखा है अगले साल 50 हजार सोलर पंप लगाए जाएंगे। जिसके लिए 1500 करोड़ खर्च होंगे, किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 160 करोड़ का अनुदान मिलेगा। 8000 डिग्गियो का निर्माण होगा 36 हजार नए फार्म पॉन्ड बनाने के लिए अनुदान मिलेगा। 80 हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। 50 हजार किसानों को तारबंदी के लिए 288 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालयो मे खाली पदों को भरा जाएगा अगले साल 400 से ज्यादा खाली पद भरेंगे ये सराहनीय कदम है। 35 लाख किसानों को 25 हजार करोड़ के ब्याज मुक्त फसली कर्ज दिए जाएंगे इसके लिए 800 करोड़ ब्याज अनुदान पर खर्च किए जाएंगे सहकारी बैंकों से किसानों को दीर्घकालीन कृषि कर्ज पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। कृषि बजट से प्रदेश के किसान लाभान्वित होंगे। भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, कैलाश सियाग, ने भी बजट की सराहना की।

कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो इस बजट में शामिल नहीं है-भवानी पाईवाल
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राजस्थान

राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी की स्थापना से विद्यार्थियों में विश्वास का भाव पैदा हुआ है, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में छात्रों को पेपर लीक जैसे दंश भोगने पड़े, पिछले दो वर्षों में एक भी पेपर लीक न होना और अब ये टेस्ट एजेंसी का गठन भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक कदम है।  कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो इस बजट में शामिल नहीं है,युवा, महिला, किसान, व्यापारी , समाज का प्रत्येक वर्ग इस बजट से उत्साहित है, बीकानेर में सोलर पार्क के जरिए ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है, मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक विश्रामगृह ओर देशणोक में 24 घंटे पानी सप्लाई हेतु 750 करोड़ रुपए का इस बजट में आना बीकानेर के प्रति मुख्यमंत्री जी का सराहनीय कार्य है।

 

 


विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक बजट- अविनाश जोशी आईटी सेल संयोजक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भजन लाल सरकार स्पष्ट विजन के साथ हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर घर में खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी संकल्प को साकार करने के लिए आज राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का गारंटी कार्ड है। यह बजट गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के सशक्तीकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
बजट में प्रस्ताव से राज्य में विश्वस्तरीय सड़कों, सुदृढ़ कनेक्टिविटी और हमारी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। यह सर्वस्पर्शी बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा। जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण कर एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राजस्थान की नींव मजबूत करने वाला बजट है

 

 

 

 

भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट- मनीष सोनी
बीकानेर भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा आज विधानसभा में वित मंत्री दिया कुमारी ने बजट में भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट दिया है। यह बजट न केवल प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करेगा, बल्कि यह मुख्य रूप से आम आदमी की सुरक्षा और सुविधा पर केंद्रित होगा हर घर खुशहाली की संकल्पना को साकार करते हुए गऱीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में समग्र उत्थान हेतु समर्पित ऐतिहासिक बजट 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार है।

प्रदेश बजट को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मूल मंत्र के साथ पेश किया गया है- पंकज अग्रवाल
बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल में आज वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस बजट को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मूल मंत्र के साथ पेश किया गया है। युवाओ का विशेष ध्यान रखते हुए कॉलेज स्टूडेंट के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाया जाएगा 50 हजार छात्रों को फायदा मिलेगा 1000 युवाओं को अंग्रेजी, जापानी और कोरियन भाषाओ की ट्रेनिंग दी जाएगी। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोले जाएंगे ये स्वागत योग्य कदम हैएआई स्टार्टअप प्रोग्राम शुरू होंगे। 30 करोड़ की लागत से नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना होगी।इसमें ऑनलाइन टेस्ट समेत अन्य एग्जाम की सुविधा होगी। प्रदेश के कॉलेजो मेनए संकाय खोले जाएंगे जिससे युवाओ को लाभ मिलेगा।

व्यापार उद्योग मंडल ने सराहा बजट को-
राज्य बजट में 400 करोड़ से नए औद्योगिक क्षेत्र, 350 करोड़ के ‘प्लग एंड प्लेÓ प्रावधान, डायरेक्ट अलॉटमेंट पॉलिसी का विस्तार तथा ‘वन एप्लीकेशन-वन डिजिटल ट्रैक व्यवस्था जैसे निर्णय उद्योग के लिए स्वागतयोग्य हैं। कम-जोखिम वाले प्रोजेक्ट्स में फिजिकल इंस्पेक्शन समाप्त करना, सर्विस सेक्टर को ें शामिल करना तथा नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण इकाइयों को प्रोत्साहन देना दूरदर्शी कदम हैं।
डीएमआईसी के तहत जोधपुर-पाली-मारवाड़ हब का सुदृढ़ीकरण और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग को ‘थ्रस्ट सेक्टर घोषित करना लॉजिस्टिक्स को मजबूती देगा। साथ ही, आरबीआई के सीएसएफ में 2,934 करोड़ का निवेश राज्य की वित्तीय स्थिरता दर्शाता है।
हालाँकि, बीकानेर जैसे संभावनाशील औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज, समर्पित लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी और क्षेत्र-विशिष्ट क्लस्टर पर अधिक ध्यान अपेक्षित था। हमें विश्वास है कि आगामी निर्णयों में बीकानेर को प्राथमिकता मिलेगी।

स्टार्टअप के लिए 10 लाख तक के लोग से खुलेंगे नए अवसर- पचीसीया व किराडू
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने राजस्थान बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि युवाओं को खुद का स्टार्टअप लगाने के लिए 10 लाख रूपये तक के लोन पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान की घोषणा से राजस्थान में औद्योगिक विकास को बल मिलेगा। नई इकाइयों की स्थापना और विस्तार के लिए ऋण लेने वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को 15 करोड़ रूपये तक की मार्जिन मनी उपलब्ध करवाना औद्योगिक हित में है । उद्योगों के लिए जमीन आवंटन की डायरेक्ट अलोटमेंट पॉलिसी को दिसम्बर 2026 तक बढाना प्रसंसनीय है। छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को राहत देने के लिए संभाग मुख्यालयों पर प्लग एंड प्ले की सुविधा शुरू करने हेतु 350 करोड़ का बजट उपलब्ध करवाना नए छोटे और सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए सराहनीय कदम होगा। दूर दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को के ठहरने के लिए अत्याधुनिक विश्रामगृह बनाने की घोषणा तथा फायर डिटेक्शन सिस्टम की स्थापना प्रसंसनीय
अस्पताल परिसर में ही मरीजों व स्टाफ को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल आरोग्य फ़ूड कोर्ट स्थापना सराहनीय है।
पुराने बकाया टेक्स मामलों को सुलझाने के लिए प्रस्तावित नई एमनेस्टी लाने की घोषणा सराहनीय है। मेन्युफेक्चरिंग के साथ साथ सर्विस सेक्टर को भी रिप्स का लाभ देना तथा निवेशकों के लिए वन एप्लीकेशन वन डिजिटल ट्रेक व्यवस्था लागू करना सराहनीय है इससे निवेशकों को एक ही प्लेटफोर्म पर सभी विभागीय स्वीकृतियां प्राप्त हो सकेगी। टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊर्जा देने के लिए केपिटल सब्सिडी और पैरोल सब्सिडी के अतिरिक्त विकल्प देना सराहनीय है।

बजट विकास का नहीं विफलता छिपाने का आंकड़ा- नित्यानंद पारीक कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने राजस्थान राज्य बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट विकास का दस्तावेज नहीं
बल्कि सरकार की विफलता को छिपाने का नया आंकड़ा हे । यह बजट लुभावने जुमलों और झूठी उमीदों का अंबार है । पारीक ने कहा कि बीकानेर की मूल समस्या रेल फाटकों की हे राज्य सरकार ने अपने तीसरे बजट में भी इसके समाधान की दिशा में कोई प्रावधान नहीं होना बीकानेर की जनता के साथ धोखा हे । शहरी शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा भी में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए , जब की गर्मी में हालात बेकाबू हो जाते है। बीकानेर की धूल भरी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सड़कों का पैच वर्क नई सड़कों का निर्माण कार्य खाली थोथी घोषणा हे ।


दिशाहीन और विजनलेस है बजट प्रदेश सरकार का- कमल साध ब्लॉक अध्यक्ष जस्सुसर मंडल
राजस्थान बजट 2026-27 पर कांग्रेस के जस्सूसर मंडल अध्यक्ष कमल साध एडवोकेटन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गुमराह करने वाला, दिशाहीन और विजनलेस करार दिया है। आरोप लगाया कि बजट में केवल रूटीन घोषणाएं हैं, कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदले गए हैं, और राज्य को कर्ज में डुबोया गया है। और कहा कि सरकार ने चिरंजीवी जैसी प्रमुख योजनाएं बंद कर दीं। उन्होंने सरकार को मेंटल हेल्थ की सलाह देते हुए कहा कि बजट में सिर्फ पुरानी योजनाओं के नाम बदले गए हैं। दिशाहीन और केवल घोषणाओं का पुलिंदा बताया है, जो जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता।


विकसित भारत विकसित राजस्थान का बजट- श्याम  हाड़लां
भााजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने राज्य बजट 2026-27 को विकसित भारत, विकसित राजस्थान का बजट बताया। अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज भी बनाए जाएंगे,हाईवे पर भी नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी, सुरक्षा की दृष्टि में एक्सीडेंट रोकने के लिए प्रदेश भर में 2 हजार कैमरे भी लगाए जाएंगे, ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार ने बजट में दो नए सोलर पार्क की भी घोषणा की।
अगले साल 250 अटल प्रगति पथ के 500 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे, बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। थार सांस्कृतिक सर्किट से टूरिज्म बढ़ेगा और रोजगार के अवसर खुलेंगे। एक लाख युवा उद्यमी को दस लाख तक का सब्सिडी ऋण मिलेगा। आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों की नींव मजबूत होगी। लखपति दीदी को एक लाख से एक लाख पचास हजार मिलेंगे। किसानों को तारबंदी और सिंचाई के लिए बजट का प्रावधान रखा है। यह बजट महिला, युवा, किसान , व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा है।

राजस्था सरकार की वित्त मंत्री  दिया कुमारी द्वारा बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत
बजट पूर्णत: लोककल्याणकारी और दूरदर्शी है- विजय बाफना आईटी सेल भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशन में यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है। विशेष रूप से गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तीकरण पर केंद्रित प्रावधान इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बजट में युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रावधान प्रदेश के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करेंगे। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र में दी गई रियायतें एवं योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगी। वहीं, महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण हेतु घोषित योजनाएं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी सिद्ध होंगी। मेरा विश्वास है कि यह बजट नए राजस्थान के निर्माण की मजबूत नींव रखेगा और विकास की गति को नई दिशा देगा। सरकार की पहल प्रदेश को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक संतुलन की ओर अग्रसर करेगी।

धरातल से कोसों दूर बजट, पुरानी ही पूरी नहीं हुई नई घोषणाओं का पिटारा -नितिन वत्सस कांग्रेस नेता
राजस्थान की भाजपा सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा आज पेश किए गए बजट में स्थायित्व और मजबूती का अभाव खास तौर से नजर आया पुरानी घोषणाओं को धरातल पर उतारा ही नहीं और नई घोषणाएं के लिए कोई ठोस कार्य योजना ना होना ये साबित करता है कि बजट बनाते वक्त शायरियों पर कार्य किया ना कि उसकी गंभीरता पर
बढ़ते अपराध खासतौर से महिला सुरक्षा पर कोई प्रावधान नहीं होना यह साबित करता है कि महिलाओं की सुरक्षा भाजपा की महती जिम्मेदारी नहीं है। गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा और तय लाइटें राजस्थान के विस्तारित क्षेत्रों को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा बराबर है
राजस्थान के बीकानेर जोधपुर जालौर सांचौर बालोतरा जिलों के लिए 750 करोड़ की घोषणा हुई। जिसमें बीकानेर के देशनोक को शुद्ध पानी पीने का मिले इस पर कार्य किया जायेगा ना कि देशनोक को 750 करोड़ मिले है, वहीं दूसरी और 15 नए ओवरब्रिज और उतने ही अंडर ब्रिज की घोषणा करने से पहले यह तो बता देते कोटगेट सांखला फाटक का 2023 का बजट और स्वीकृत कार्य कब शुरू होंगे। इसके साथ ही बीकानेर को कुछ ना देने की भाजपा ने सौगंध खा रखी है बीकानेर फिर से ठगा गया है
कुल मिलाकर बजट प्रभावहीन और उदासी भरा मजबूरी वाला बजट है


राज्य बजट 2026-27 ‘ऊँची दुकान, फीका पकवान’ — आम जनता को निराशा के सिवा कुछ नहीं- जिया उर रहमान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट 2026-27 को निराशाजनक करार देते हुए कहा है कि यह बजट आम जनता के लिए ऊँची दुकान, फीका पकवान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आंकड़ों का मायाजाल है, जिसमें ज़मीनी सच्चाई से कोई सरोकार नहीं है।
आरिफ ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी ही घोषणाओं को ज़मीन पर उतारने में पूरी तरह विफल रही है। पिछले दो वर्षों में की गई अधिकांश घोषणाएं आज भी कागज़़ों में ही सिमटी हुई हैं। यह स्थिति सरकार की कार्यशैली, नीयत और प्रतिबद्धता—तीनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार का कोई स्पष्ट और ठोस रोडमैप नहीं है। स्थायी नौकरियों और नियमित भर्तियों की घोषणा करने के बजाय केवल संविदा आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देना युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह बजट न तो युवाओं को सुरक्षा देता है और न ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोई ठोस दिशा दिखाता है।
आरिफ ने कहा कि बजट में बीकानेर के विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कोई ठोस और प्रभावी घोषणा नहीं की गई, जिससे जनता में गहरी निराशा है।

विकास, रोजगार औ सामाजिक कल्याण पर व्यापक फोकस- विक्रम राजपुरोहित आईटी सेल
डिप्टी मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज राजस्थान विधानसभा में 2026-27 का वार्षिक बजट पेश किया, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया विकसित राजस्थान 2047 की दिशा में एक मजबूत कदम बताया गया है। इस बजट में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, आवास, कृषि, जल संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

कागजी पुलिंदा है प्रदेश सरकार का बजट-मकसूद अहमद
मकसूद अहमद ने कहा कि राजस्थान के वित् मंत्री दिव्या कुमारी द्वारा डबल इंजन की सरकार का बजट सिफऱ् दो घंटे पैंतालीस मिनट का बजट सिफऱ् कागज़़ी पुलिंदा है। इस सरकार ने पिछले बजट में 2718 घोषणाएँ की थी जिसमें से लगभग 30 प्रतिशत घोषणाएँ पूरी हुई है। इस बजट में शिक्षा के इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में 21000 हज़ार करोड़ राशि की आवश्यकता थी लेकिन इस बजट मे ऊँट के मुँह में जीरे की बराबर बजट दिया। युवा बेरोजग़ार किसान आमजन को कोई राहत नहीं व आमजन को महँगाई से कोई राहत नहीं मिली है। पिछली सरकार में सो यूनिट बिजली जो फ्री थी उसको भी बंद करने का काम किया है। बड़े उद्योगपतियों का इस बजट में ध्यान रखा गया है लेकिन छोटे उद्योग व व्यापारीयो को नजऱअंदाज़ किया गया है। बीकानेर शहर के सता सिन राजनेताओं की अनदेखी की गई हैं इस बजट में कोई ख़ास नहीं मिला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!