बजट से पहले टूटी वर्षो पुरानी परंपरा, नए बैग की छाई रहीं चर्चा, पढ़ें खबर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में आज दशकों पुरानी पंरपरा को छोड़ते हुए नई परंपरा का आगाज किया गया। उप मुख्यमंत्री और वितमंत्री दीया कुमारी नए बैग के साथ पहुंची जो कि चर्चा का विषय बना रहा। दशकों से चली आ रही डार्क मैरून ब्रीफकेस की परंपरा को पीछे छोड़ते हुए, उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी इस बार हाथ में भगवा बैग लेकर सदन पहुंचीं। यह बदलाव महज प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि राजस्थान की भजनलाल सरकार के गहरे सांस्कृतिक और राजनीतिक विजन को दर्शाता है।

 

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का आगाज आजादी के बाद से ही बजट पेश करने के लिए चमड़े के डार्क मैरून या काले ब्रीफकेस का इस्तेमाल होता आया है, जो ब्रिटिश कालीन बजट बॉक्स की याद दिलाता था।
हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बही-खाता अपनाने के बाद अब राजस्थान ने भी अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया है। भगवा रंग, जिसे त्याग, सेवा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, अब प्रदेश की आर्थिक नीतियों की पहचान बनेगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए स्पष्ट किया है कि यह बजट आस्था और अर्थव्यवस्थ का अनूठा संगम होगा। सियासी गलियारों में माना जा रहा है कि बैग का बदला हुआ रंग इस बात का संकेत है कि बजट में धार्मिक पर्यटन, मंदिरों के जीर्णोद्धार और हेरिटेज सर्किट के विकास के लिए बड़ा बजट आवंटित किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!