Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बरजू फांटे के पास 9 फरवरी की शाम को 7 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में बरजू निवासी बिरूराम पुत्र बिशनाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई रामूराम सड़क किनारे चल रहा था। सड़क किनारे चलते अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई के टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
वहीं ऐसी ही खबर 507 हैड से सामने आयी है। इस सम्बंध में रावला मंडी निवासी संदीप कुमार ने ट्रक ट्रेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि ट्रक ट्रेलर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


