बजट: बीकानेर के लिए हुई ये घोषणाएं, पढ़ें खबर-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज राजस्थान सरकार द्वारा बजट पेश किया गया। जिसमें अनेक तरह की घोषणाएं की गयी है। बीकानेर के लिए भी कई घोषणाएं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की। बीकानेर जिले के देशनोक के लिए 750 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज प्रस्तावित किया गया है।

 

इस राशि से देशनोक में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना है। इतना ही नहीं बीकानेर में नए सोलर पार्क भी स्थापित किए जाएंगे। पश्चिमी राजस्थान में बनने वाले थार सांस्कृतिक सर्किट में भी बीकानेर को शामिल किया गया है।

चौबीस घंटे पानी देने की जलदाय विभाग की योजना पर लंबे समय से काम हो रहा है। बजट में प्रस्ताव आने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद है। उधर, बीकानेर और जैसलमेर में 2950 करोड़ रुपए खर्च करके सरकार नए सोलर पार्क स्थापित करेगी। बीकानेर से जैसलमेर के बीच में ये पार्क स्थापित होने की उम्मीद की जा रही है।

देशनोक में चौबीस घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए 750 करोड़ रुपए का बजट
नए सोलर पार्क स्थापित किए जाएंगे
सभी रेलवे क्रासिंग के ऊपर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे ताकि क्रासिंग ना रहें।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल में अत्याधुनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा।
थार सांस्कृतिक सर्किट बनाया जाएगा, जिसमें बीकानेर को शामिल किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!