गृह प्रवेश के कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट, कई लोग घायल

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। गृह प्रवेश के दौरान घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से कई लोगों के गंभीर घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर से जुड़ी है। जहां पर एक गृह प्रवेश के घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें दो पुरुष व एक महिला को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं दो महिलाओं का उपजिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। डॉ ताराचंद गोदारा मेडिकल टीम के साथ झूलसे हुए लोगों का ईलाज किया।

 

डॉ गोदारा ने बताया कि कालूबास निवासी 51 वर्षीय जगदीश उपध्याय व इनके बड़े भाई 55 वर्षीय मूलचंद उपाध्याय, 50 वर्षीय मीनू पत्नी शीशुपाल राजपुरोहित को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं 70 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी बाबूलाल राजपुरोहित व 73 वर्षीय पुष्पा पत्नी गोविंदसिंह का उपचार उपजिला अस्पताल में किया जा रहा है। विदित रहें घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व राहत कार्यकारी संस्थाएं तुरंत मौके पर पहुंची। सिलेंडर ब्लास्ट से मौके पर एकबारगी तो अफरा तफरी मच गई और चीख पुकार मच गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!