पुष्करणा सावा: नयाशहर पुलिस ने किया परकोटेे क्षेत्र में मार्च, परखी सुरक्षा व्यवस्था, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुष्करणा सावे को लेकर ऐतिहासिक आयोजन की जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटा है। एसपी कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़ के निर्देशों और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कविता पूनियां की अगुवाई में पुलिस टीम ने मार्च किया। नयाशहर थाने से यह मार्च जस्सुसर गेेट, डागा चौक, दम्माणी चौक, हर्षो का चौक सहित शहर के अनेक स्थानों से निकाला गया। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गयी साथ ही आमजन से भी सहयोग की अपील की गयी।

नयाशहर एसएचओ कविता पूनियां ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मार्च किया गया। पूनिया ने बताया कि कल होने वाले पुष्करणा सावे में विशेष पुलिस व्यवस्था की गयी है। जिसमें शहरी परकोटे क्षेत्र में 21 अलग-अलग पाइँट बनाएं गए है। जहां पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। पूनियां ने आमजन से अपील की है कि पुष्करणा समााज के ओलंपिक सावे को हंसी खुशी और शालीनता के साथ एजांस करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का अंदेशा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना देवेंं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!