दूल्हे के साथ-साथ महिलाओं और पुरूषों का होगा सम्मान, नट्सा बोले- ये हमारी सांझी संस्कृति का पर्व-Bikaner  News 

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुष्करणा सावे को लेकर हर कोई अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को तैयार है। सामाजि संगठनों से लेेकर शहर के जनप्रतिनिधि लगातार अपने लोगों के सहयोग के लिए आगे आ रहे है। कहीं विष्णुरूपी दूल्हे को नकदी पुरस्कार दिया जाएगा तो कहीं पुरस्कारों की बौछार होगी। इसी बीच कांग्रेस नेता और समाजसेवी मनीष पुरोहित (नटसा) ने भी शहरवासियों के लिए बड़ी घोषणा की है।

 

नटसा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल बीकानेर में ऐतिहासिक आयोजन होगा। जिसमें शहर के अनेक लोग आगे आ रहे है जो कि शहर की परंपरा और अपनत्व को दर्शा रहा है। नटसा ने बताया कि सभी के सहयोग और पूर्वजों की प्रेरणा से कल पुष्करणा ओलंपिक सावे पर जोशी आईसक्रीम पार्लर के सामने से गुजरने वाली हर बारात में शामिल महिलाओं को साडी और शगुन दिया जाएगा।

 

वहीं पुरूषों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया जाएगाा। नट्सा ने बताया कि बींद राजा के किलंकी लगाई जाएगी। दोपहर करीब 3 बजे से अंतिम बारात आने तक यह कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर लगातार तैयारियां की जा रही है। नट्सा ने बताया कि शहर के इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी को अपनी इच्छाशक्ति के अनुरूप सामाजिक कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!