लावारिस हालात में सार्दुल सिंह सर्किल पर मिला व्यक्ति, निभाया मानवता का फर्ज-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के सार्दुलङ्क्षसह सर्किल पर अचेत अवस्था में व्यक्ति के मिलने की खबर सामने आयी है। जहां पर लावारिस हालात में अचेत अवस्था में एक व्यक्ति मिला। जिसकी सूचना मिलते ही सामाजिक संगठन ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोयब भाई व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। सामाजिक संगठन के सेवादारों ने अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति कुछ भी बोल नहीं पा रहा है और फिलहाल पहचान नहीं हो पायी है।

 

इस दौरान खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई,असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के राजकुमार खडग़ावत, अब्दुल सत्तार, मो जुनैद, असगरअली रमजान अली, इमरान भाई इरफान भाई अयूब चाचा ताहिर हुसैन आदि ने सहयोग किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!