जयपुर में खेजड़ी आंदोलन को लेकर हुई सीएम के साथ संतो की मंत्रणा, अब नजरें महापड़ाव स्थल पर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रविवार की देर शाम को जयपुर में ख्खेजड़ी आंदोलन को लेकर संतो के साथ सीएम भजनलाल की सार्थक चर्चा हुई। जिसमें बीकानेर के महापड़ाव से संतो का प्रतिनिधि मंडल ने सीएमआर में सीएम भजनलाल शर्मा से मंत्रणा की। जिसमें प्रदेशभर में खेजड़ी कटाई रोकने और खेजड़ी के लिए सख्त कानून की मांग को लेकर मंत्रणा हुई। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने संतो का आर्शीवाद लिया और खेजड़ी को सुरक्षित करने के लिए आश्वास्त किया।

 

जिसके बाद आज संतो का प्रतिनिधि मंडल महापड़ाव स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम से मिलकर आए संत इस महापड़ाव के मंच से पुरी जानकारी साझ़ा करेंगे और आज का दिन खेजड़ी आंदेालन के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है।

 

बताया जा रहा है कि संतो को सीएम ने आश्वास्त किया है कि खेजड़ी के लिए कठोर कानून लाया जाएगा हालांकि खेजड़ी कटाई तुरंत प्रभाव से रोकने को लेकर आज संत महापड़ाव से जानकारी साझा करेंगे कि आखिर इस पर क्या निर्णय किया गया है।

 

इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, राजस्थान राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, आचार्य महन्त स्वामी भगवान दास, महन्त स्वामी भागीरथदास शास्त्री, राजू महाराज, स्वामी कृपाचार्य, स्वामी बलदेवानन्द, स्वामी शिवज्योतीषानन्द, महन्त शिवदास रूडकली, स्वामी प्रेमदास महाराज, रविदास जी महाराज, सुरेन्द्रानन्द जी महाराज, रघुवरदास जी महाराज, शिवदास जी महाराज, महेशानन्द जी महाराज, सहित अन्य संत उपस्थित रहे। साथ ही, बालोतरा, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, फलौदी, जालोर, श्रीगंगानगर जिले की बिश्नोई समाज की प्रबुद्ध महिलाएं एवं जन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!