लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बालक को मारी टक्कर, मौत

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए 9 वर्षीय बच्ची को मौत के घाट उतार देने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के नोखा बाईपास रोही रोड़ एनएच-62 पर 8 फरवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में रोड़ा निवासी भजनलाल पुत्र मूलाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए 9 वर्षीय गायत्री को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!