Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सब्जी मंडी की अस्थाई दुकानों में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला के गोगामेड़ी स्थित सब्जी मंडी की है। जहां पर अस्थाई दुकानों में रात के समय में अचानक से आग लग गयी। जिसके चलते धूं-धूं कर दुकाने जल गयी।


आग सब्जी व फ्रुट की खोखा-छप्पर की चार अस्थाई दुकानों में फैल गई, जिससे दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायर ब्रिगेड और खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास की अन्य दुकानों तक भी फैल सकती थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


