महिला के साथ धक्का मुक्की कर फेसबुक पर वीडियो डालने से किया मना अन्यथा अंजाम होगा बुरा-

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फेसबुक पर वीडियो डालने को लेकर धमकाने और थाप-मुक्का करने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त परिवादी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रार्थिया गिरदावरी ने मुखराम, सुनील, राकेश, सुलतान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना 22 जनवरी की बतायी जा रही है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके खरीदशुदा मकान खाली करवाने के लिए घर से उठाने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की की और मारपीट की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसे दुबारा सर्विस सेंटर से आने वाले पानी व कीचर आम रास्ता का वीडियो फेसबुक पर डालने पर बुरे अंजाम की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!