Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ज्वैलरी की दुकान में आंखो के सामने से लाखों के आभूषण पार कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थााना क्षेत्र के पब्लिक पार्क के पास की है। जहां पर चार महिलाएं ज्वैलर्स पर पहुंची। पीडि़त दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी दुकान नोखा के पब्लिक पार्क के पास ज्वेलर्स की दुकान है। वह अपनी दुकान पर गुरुवार शाम को अकेला बैठा हुआ था, इस दौरान चार महिलाएं उसकी दुकान में आई और चांदी की अंगूठी खरीदने की इच्छा जताई।


परिवादी के अनुसार शातिर महिलाओं ने डिजाइन और दिखाने की बात में उलझाया ओर शातिराना तरीके से उनका ध्यान भटकाकर वहां रखी सोने के जेवरात के एक डब्बी पार कर ली। कुछ देर बाद अंगूठी का डिजाइन पसंद नहीं होने का हवाला देकर चारों वहां से रवाना हो गई। पीडि़त ने बताया कि वह शाम को अपनी दुकान बंद करके घर गया और जब जेवर के डिब्बे चेक किया तो एक सोने की डिब्बी गायब मिली। जिसमें सोने का मंगलसूत्र, कानों के झुमके, चैन, कानों की बालियां, नाक की नथ और अन्य सामान रखा हुआ था। जेवरात लगभग 30 ग्राम से ज्यादा वजन के कीमत का यह सोना जब नहीं मिला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल सोने के आभूषण पार कर ले जाने वाली महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पायी है ।



