Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में खेजड़ी को लेकर कठोर कानून की मांग लगातार की जा रही है। हजारों पर्यावरण प्रेमी विश्नोई धर्मशाला के आगे महापड़ाव डाले हुए है। आज लगातार महापड़ाव का तीसरा दिन है और 500 से अधिक लोग अब तक अनशन पर बैठ चुके है। जिनमें कई संतो ने अन्न-जल को त्यागा हुआ है।


वहीं दूसरी और सरकार और प्रशासन की तरफ से कोई बातचीत नहीं की जा रही है। जिसके चलते लगातार पर्यावरण प्रेमियों का आक्रोश बढ़ रहा है।
आज बुधवार को महापड़ाव की गूंज प्रदेश की विधानसभा में देखने को मिली। जहां पर सूरतगढ़ से आने वाले विधायक डूंगरराम गेदर ने इस मुद्दें को उठाया। गेदर ने कहा कि बीकानेर में साधु संतो के साथ सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी आमरण अनशन पर बैठे है और सरकार और उनके प्रतिनिध बातचीत तक नहीं कर पा रहे है। गेदर ने कहा कि राजस्थान के राज्य वृक्ष के लिए लोगों को सर्दी के बीच में ठिठुरना पड़ रहा है और प्रदेश सरकार टस से मस नहीं हो रही है।
वहीं इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूल ने कहा कि प्रदेश सरकार आंखे मूंदकर बैठी है उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता तक नहीं है।
बता दें कि आज बुधवार को इस महापड़ाव का तीसरा दिन है और लगातार पर्यावरण प्रेमी शांतिपूर्ण तरीके से खेजड़ी कटाई रोकने की मांग को लेकर बैठे है। लगताार आज दूसरे दिन आमरण अनशन पर्यावरण प्रेमी बैठे है।



