15 वर्षीय नाबालिग की पानी में गिरने से मौत

राजस्थान 1st  न्यूज़,बीकानेर। खेलते समय पानी में फिर जाने से नाबालिग की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मेनसर की है। जहाँ पर खेलते-खेलते एक 15 वर्षीय बालक होद में गिर गया। जिस पर ऊपर मिट्टी गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना 28 जनवरी को मैनसर निवासी भैराराम (15) पुत्र किशनाराम नायक घर के पास खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से घर के पास बने रहे होद में गिर गया। जिससे होद की मिट्टी उसके ऊपर गिर गई और मिट्टी के नीचे दबने से भैराराम की मृत्यु हो गई। इस संबंध में मुनाराम पुत्र टीकूराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!