Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोचिंग जाने के लिए निकले नाबालिग के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी क्षेत्र में जाट छात्रावास के सामने 20 जनवरी की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में नाबालिग छात्र के पिता ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा सीकर में कोचिंग में पढ़ता है। 20 जनवरी को वह अपने 17 वर्षीय बेटे को सीकर जाने के लिए बस में बिठाकर आया लेकिन ना तो वह कोचिंग पहुंचा और ना ही उसकी कोई जानकारी मिल पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ शक जताते हुए मुकदमा दर्ज किया है।





