Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में गोचर को अराजीराज करने के बाद से ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था। इसी को लेकर बीकानेर के संतो ने 27 जनवरी से बड़े आंदोलन का एलान किया था। जिसको लेकर जनजागरण अभियान जारी था। आंदोलन की सुगबुगाहट के बीच बीकानेर भाजपा के विधायकों और नेताओं ने इसकी पूरी जानकारी प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाई। जिसके बाद गोचर के मुद्दें को लेकर विधायक,भाजपा नेता अलर्ट मोड़ पर आए और लगातार अधिकारियों और शीर्ष नेताओं के साथ मिले। सीएम स्तर पर भी इसकी बातचीत हुई और आज इसको लेकर बड़े आदेश के साथ आंदोलन स्थगित हो गया है।
आज सर्किट हाउस में गोचर आंदोलन से जुड़े गौसेवकों, संतो के साथ भाजपा विधायकों और नेताओं की बैठक हुई। जिसमें गोचर से जुड़े सभी लोगों को आदेश के बारे में जानकारी दी गयी। जानकारी के बाद संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की गयी। जिसमें बताया गया कि बीडीए द्वारा अवाप्त की गयी जमीन को फिर से मास्टर प्लान से हटाया जाएगा और गोचर में किसी भी प्रकार का मास्टर प्लान लागू नहीं होगा। हालांकि विश्वविद्यालय के सामने बन रहे इलेक्ट्रिक बसों का स्टैंड का काम यथावत चलेगा। क्योंकि आज की स्थिति को लेकर दिए गए है। ऐसे में आज 24 जनवरी से पूर्व किए गए सभी कार्यो अब यथावत ही रहेंगे।
इस प्रेस वार्ता में भाजपा विधायक अंशुमान भाटी, जेठानंद व्यास, सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई मौजूद रहें। वहीं गोचर समिति की और से महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज, दुर्गाङ्क्षसह शेखावत िशिव गहलोत, सूरज प्रकाश राव, धमेन्द्र सारस्वत, मनु सेवग सहित अनेक लोग मौजूद रहें।




