बीकानेर में होगा ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन: आपके पास भी है 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ में बैठने का मौका, रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और जंगलेश्वर 51 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले होने वाले इस आयोजन के लिए रतन बिहारी पार्क के पास स्थित आनंद निकेतन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई।

पहले दिन करीब एक दर्जन लोगों ने रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली। आयोजन अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया कि शुक्रवार को उद्योगपति डीपी पच्चीसिया को अनिल सोनी (झूमर सा), सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, गोपाल बादामी ने और एडीएम प्रशासन सुरेश यादव को सुशील यादव और गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने पीले चावल का कलश और श्रीमद् भागवत गीता भेंटकर निमंत्रण दिया।

 

कार्यक्रमों के लिए सौंपी जिम्मेवारी
कलश यात्रा यात्रा में शामिल होने विश्वशांति महायज्ञ में बैठने और कथा में यजमान बनने का रजिस्ट्रेशन सनातन धर्म रक्षा समिति, बीकानेर के कार्यालय बड़े हनुमान मंदिर के सामने मोहता भवन, रतन बिहारी पार्क के पास शुरू हो गया है।

वात्सल्य मूर्ति परमपूज्या दीदी मां साध्वी ऋतंभरा की मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा , 51 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ बीकानेर में 22 से 28 फरवरी को जुडऩे हेतु संपर्क
बीकानेर की पावन धरा पर सनातन धर्म रक्षा समिति बीकानेर द्वारा 22 से 28 फरवरी तक होने वाले 7 दिवसीय कार्यक्रम जिसमें श्री जंगलेश्वर 51 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ समय सुबह 8.30 से 12.30 बजे तक चलेगा। इस महायज्ञ में बैठने मुख्य यजमान बनने या यज्ञ संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप यज्ञाचार्य पंडित सिद्धार्थ पुरोहित (बाला महाराज) 6375666902 और गोपाल भादाणी 7014112667 से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

वात्सल्य मूर्ति परमपूज्या दीदी मां साध्वी ऋतंभरा की मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 1 से 4 बजे तक भागवत कथा में मुख्य यजमान, सह यजमान बनने और अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) 9314014999 और हेमंत देराश्री 9672856000 के इस नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

 

कलश यात्रा के लिए संपर्क करे
कलश यात्रा 21 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे लक्ष्मी नाथ मंदिर स्थित गणेश मंदिर से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी जिन भी माता बहनों को कलश यात्रा में भाग लेना है वह उषा गहलोत 6350185635, शशि गुप्ता 9983757884 और बेबीनंदा 63770 87501 से संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते हैं।

7 दिवसीय कार्यक्रम में जो भी श्रद्धालु बीकानेर से बाहर से आने के इच्छुक हैं। वह सनातन धर्म रक्षा समिति के सुशील कुमार यादव 9257089551, राहुल अग्रवाल 6378127228 से संपर्क कर नाम नोट करवा दे उनकी व्यवस्था इनके द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम प्रशासनिक व्यवस्था के लिए महामंत्री प्रहलादसिंह मार्शल 9782929333 संपर्क करें।

कार्यक्रम में मीडिया संबंधित जानकारी के लिए मीडिया प्रभारी शिव भादाणी 9929669830 और परिमल हर्ष 9828977775 से संपर्क करें।
27 फरवरी को होने वाली विराट हिंदू धर्म संसद की अधिक जानकारी के लिए संपर्क बाबूसिंह राजपुरोहित 8619124615 से संपर्क करें।

इस 7 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान हिन्दू धर्म संसद जगद्गुरु शंकराचार्य जी भगवान का, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सहित अनेक संत महात्मा मंडलेश्वर महामंडलेश्वर आचार्य, जनप्रतिनिधि, अभिनेता और प्रमुख लोगों का आगमन होगा। इस संबंधित अधिक जानकारी के लिए सनातन धर्म रक्षा समिति बीकानेर के संस्थापक सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित 8209571121 संपर्क कर सकते है। कथा स्थल पर दुकान के लिए दीपक कुमार 8824141516 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!