Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में लगातार चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। लगातार चोरियों के चलते आमजन खौफ में है। ऐसी ही खबर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के जैतासर में 21 जनवरी की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में गेट के ताले तोड़कर प्रवेश किया। जिसके बाद अज्ञात चोरों ने उसके घर से 1 जोड़ी चार भरी सोने की टड़ीया, गलसरी 1 नग दो भरी, चांदी की पाजेब 2 जोड़ी व सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी व 10 हजार रूपए नकदी चोरी कर ले गए।




