24 और 25 को नागणेची माता मंदिर में होंगे विभिन्न आयोजन-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अष्टदश भुजा धारी मां नागणेची माता मंदिर में माता की स्थापना वर्ष 1545 में माघ शुक्ल सप्तमी के दिन हुई थी। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में 24 व 25 जनवरी को दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी को माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं 25 जनवरी की सुबह 108 कन्याओं का पूजन व 51 किलो लापसी का विशेष भोग लगाया जाएगा। सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसके पश्चात सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
मंदिर पुजारी हरि प्रसाद सेवग ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा, जिसमें मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!