Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गली में शराब पी रहे युवकों द्वारा दो दोस्तों के साथ मारपीट करने और सोने की चैन छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में पवनपुरी हाउसिंग बोर्ड निवासी पंकज बदरा ने 8-9 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 जनवरी की रात को करीब पौने नौ बजे के आसपास संजय पार्क के पास पवनपुरी हाउसिंग बोर्ड के पास की है।


इस सम्बंध में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मोहल्ले में संजय पार्क के पीछे वाली गली में दूध लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में 8-9 युवक जो कि शराब पी रहे थे। उन्होने दोनो को एकदम से रोक लिया और मारपीट करने लगे।
परिवादी ने बताया कि हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपियों ने बाइमक पर उनके साथ मारपीट की। परिवादी ने बताया कि एक युवक ने गला पकड़कर सोने की चैन छीन ली। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई झंवरलाल को सौंपी है।



