गोल्डन गेट एकेडमी के नितीश गोदारा ने चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। गोल्डन गेट एकेडमी के होनहार खिलाड़ी नितीश गोदारा ने -17 नेटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देशभर की मजबूत टीमों ने भाग लिया, लेकिन नितीश ने अपने उत्कृष्ट खेल, तेज़ फुर्ती और बेहतरीन रणनीति से सभी को प्रभावित किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसके परिणामस्वरूप टीम को गोल्ड मेडल हासिल हुआ।

 

नितीश की इस उपलब्धि पर गोल्डन गेट एकेडमी के प्रबंधन, शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि नितीश की मेहनत और अनुशासन अन्य खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा है।

 

इस सफलता पर नितीश के माता-पिता और शुभचिंतकों ने भी खुशी जताई और आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!