संघ प्रमुख भागवत का बड़ा बयान,दुनियाभर की बुरी ताकतों का अंतिम संस्कार भारत में

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। संघ प्रमुख मोहन भागवन ने दुनिया की बुरी ताकतों को लेकर बयान दिया है। दरअसल अयोध्या राम मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान 16 महीनों तक चार वेदों के ‘अनुष्ठान’ में भाग लेने वाले 200 गुरू जी को सम्मानित करने के लिए वेदसेवक सम्मान सोहाला समारोह का आयोजन किया गया था। जहां पर संघ प्रमुख ने कहा कि बुरी ताकतें हमेशा सक्रिय और एकजुट रहती हैं, उन्हें किसी कोचिंग की जरूरत नहीं होती है। अच्छे लोगों के उलट, जिन्हें मार्गदर्शन और समर्थन की जरूरत होती है। बुरी ताकतें दुनियाभर में मौजूद है, उनके बुरे कृत्य हर जगह होते हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी प्रवृत्तियां नाश और राष्ट्रों के पतन की वजह बनती हैं। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हमें बिना किसी डर के इन प्रवृत्तियों पर नजर रखने की जरूरत है। इतिहास बताता है कि जब यह प्रवृत्तियां बढ़ती हैं और भारत तक पहुंचती हैं, तो यहां उनका अंतिम संस्कार करते समय वह कम हो जाती हैं। यह मुमकिन है क्योंकि हमारे पास उन्हें काबू करने का ज्ञान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!