
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत आज 17 जनवरी को वार्ड 18 में प्रत्याशी रहे सुनील सारस्वत और काना राम मुंड के नेतृत्व में रखा गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला,जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, तोलाराम सियाग उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुवे डॉ. बीडी कल्ला ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार मनरेगा के बदल कर गरीबों पर अत्याचार कर रही है।



पुराने विधेयक में परिवर्तन करके पूर्व में शत प्रतिशत राशि राज्यों को केन्द्र से मिलती थी। उसमें कटौती करके 40 प्रतिशत राशि राज्यों को देने पर 60 प्रतिशत राशि राज्यों में केंद्र प्रदान करेगा। इस परिवर्तन का राजस्थान उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार पंजाब बंगाल सहित सभी राज्यों में व्यापक प्रभाव पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर पूर्व में मनरेगा योजना के अंतर्गत राजस्थान को 6 हजार करोड़ रूपये प्रतिवर्ष औसतन राशि प्राप्त होती थी किन्तु अब 2400 करोड रुपये नये विधेयक के कारण राजस्थान को स्वयं जुटाने होंगे तब 3600 करोड रुपये की राशि केंद्र सरकार उपलब्ध करायेगी। राज्य की हिस्सा राशि नहीं मिलने पर केंद्र सरकार उक्त बजट नहीं दे सकेगी।
पूर्व योजनानुसार ग्रामीण क्षेत्र में कौन-2 सा कार्यस्वीकृत है इसका निर्णय ग्राम सभाओं में होता था ऐसे में अब भारत सरकार आधारभूत ढांचे के संबंध में स्वयं निर्णय कर कार्यों की स्वीकृति देगी। डॉ कल्ला ने विस्तार से इस योजना पर प्रकाश डालते हुए उक्त विधेयक के विरोध किया एवं मनरेगा को पूर्ववत रखने हेतु जन जागरण पर जोर दिया। आमजनों से इस हेतु राष्ट्रपति को एवं केंद्र सरकार को पोस्टकार्ड भेजकर विरोध करने का आवाहन किया। , वहीं बीकानेर में वर्तमान गोचर बचाने को लेकर, पर्यावरण खेजड़ी को बचाने को लेकर अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए काग्रेस संघर्ष करती रहेगी और इस की रक्षा करेगी। वही इस कार्यक्रम में भंवर आचार्य, नारायण कूकना, केशर सिंह, बीरबल, गिरधारी, समसूदीन,
इस्माइल, आजम अली सहित अनेक लोग मौजूद रहें।



