Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बरछी व तलवार से हमला कर हजारों रूपए छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में रणजीतपुरा थाने में जग्गासर निवासी सुंदरलाल पुत्र मनोहरलाल ने सोनू व 4-5 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना 13 जनवरी 2026 को रात को 11 बजे के आसपास की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने रात के समय में उस पर बरछी, धारदार हथियारों से हमला कर दिया। परिवादी ने बताया कि आरोपी उसके पास से 70 हजार रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



