Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के बेरासर से अणखीसर रोड़ नोखा में 3 जनवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में कुकणिया बेरासर निवासी पुराराम पुत्र किसनाराम मेघवाल ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा व पौत्र बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गए और घायल हो गए। जिन्हें पीबीएम रैफर किया गया हे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




